Category Archives:  Spiritual

राशिफल 21 फरवरी 2021: इन राशियों को मिलेगा ग्रह नक्षत्रो से लाभ, जानिए अपनी राशि का हाल...

Feb 20 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज का दिन विद्यार्थियों के लिए फलदायी साबित होगा | आज के दिन उधार धन लेने से बचे, अन्यथा चुकाने में परेशानी होगी | नौकरीपेशा जातको का दिन राहतभरा रहेगा | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा | स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | किसी निजी काम में आपको परेशानी हो सकती है | हालाँकि पेशेवर कामो के लिए दिन सफलताभरा रहेगा | परिवार का कोई सदस्य आपको शुभ समाचार दे सकता है | घर में जीवनसाथी की बिगड़ती तबियत तनाव दे सकती है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ है | इस राशि के व्यापारी नयी चीजों में निवेश करेंगे | सामाजिक संस्था से जुड़े जातको को आज सम्मानित किया जा सकता है | शारीरिक समस्या हो रही है, तो डॉक्टर की सलाह ले | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा, कुछ जरुरी बाते होंगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | नौकरीपेशा जातको की मेहनत रंग लाएगी, उच्च अधिकारीयों से आपको तारीफ मिलेगी | आज सुख सुविधा की किसी चीज में बड़ा खर्चा कर सकते है | शत्रु आपसे दूरी बनाकर रखेंगे | प्रेम जीवन वाले जातक लम्बे समय बाद प्रिय से मुलाकात करेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | अपने किसी काम में आपको मित्र की मदद लेनी पड़ सकती है | परिवार के साथ समय बिताना चाहते है, तो आज का दिन शुभ है | बच्चो की कोई जिद पूरी कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है, इसके चलते ससुराल पक्ष से नाराजगी झेलनी पड़ सकती है | नौकरीपेशा जातक कामकाज में जल्दबाजी ना करे | विवाहित जातको के लिए दिन शुभ रहेगा, शाम को स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे | सेहत बढ़िया रहेगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ है | अधूरे कामो को पूरा करने के लिए अच्छा है | इस राशि के छात्र विदेश में पढ़ने की इच्छा जता सकते है | इस राशि के नौकरीपेशा जातक आज ऑफिस में नए मित्र बना सकते है | विवाहित जातको को दाम्पत्य जीवन में मनमुटाव का सामना करना पड़ सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | अपने किसी काम को लेकर पिताजी से सलाह ले सकते है | पड़ोसी आपको किसी काम की जिम्मेदारी दे सकता है | प्रेम जीवन वाले जातक अपनी वाणी पर काबू रखे, अन्यथा अनजाने में कही कोई बात रिश्ते में दरार डाल सकती है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप नए स्त्रोत तलाशेंगे | आज बाहर के खानपान से दूरी बनाकर रखे | व्यापारी नयी डील फाइनल कर सकते है, जिससे अच्छा मुनाफा होगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | अचानक कुछ खर्चे आ सकते है, जो ना चाहते भी करने पड़ेंगे | सेल्स से जुड़े जातको के लिए दिन शुभ है | कोई रिश्तेदार लम्बे समय बाद मुलाकात के लिए आ सकता है, लेकिन मुलाकात की वजह कुछ और हो सकती है | 


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके मन में नए विचार आएंगे, जिन्हे आप मित्र से शेयर कर सकते है | ऑफिस में बॉस आपसे प्रसन्न होंगे, आपको कोई उपहार भी दे सकते है | शाम को जीवनसाथी के साथ पार्टी में शामिल हो सकते है | स्वास्थ्य के मामले में आप व्यायाम की आदत डाले तो उत्तम रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | पारिवारिक बिज़नेस से जुड़े जातको पिताजी से मार्गदर्शन मिलेगा | आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी, आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा | आज जीवनसाथी कोई ऐसी बात कर सकता है, जो विवाद की वजह बन सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर